एम, डी, न्यूज़, चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर में संजय वर्मा एवं थाना रामराज प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10,01,2026,को रामराज थाना क्षेत्र गाँव पुटठीइब्राहिमपुर के पास निर्माणधीन हाईवे पुल के पास व रामराज थाना क्षेत्र मॉडर्न इंटर कॉलेज हासमपुर मार्ग पर थाना रामराज पुलिस टीम उपनिरीक्षक जयसिंह नागर, उपनिरीक्षक शिवदत्त गाॅड ,कास्टेबल बहादुर सिंह, कास्टेबल सोनू सिंह,व आदि ने चलाया चेकिंग अभियान। वाहन चालकों की गहनता से जांच की गई। जिससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हो सके। चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट, वाहनों के ऑन लाइन चालान भी काटे गए। और चार पहिया वाहनों की तलाशी भी ली गई। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन करने के सख्त आदेश दिए। और क्षेत्र में कानून व्यवस्था और यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए सख्त आदेश दिए। ओर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नियमित रूप से यह चेकिंग अभियान चलता रहेगा।
