मुजफ्फरनगर, थाना खतौली।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एवंम थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द्र बघेल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.01.2026 को थाना खतौली पुलिस द्वारा उक्त अभियोगों का सफल अनावण करते हुए मुखबिर की सूचना पर 03 शातिर चोर अभियुक्तों हाशिम पुत्र इश्तियाक निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद फूड थाना खतौली, सलीम पुत्र लुकमान निवासी भूड थाना खतौली व शहनवाज पुत्र हुसैन अहमद निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद भूड थाना खतौली मुजफ्फरनगर को अलकनंदा नहर रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे व निशांदेही से थाना खतौली, थाना नई मण्डी व थाना भोपा क्षेत्र से मोबाईल टावर से चोरी किये गये उपकरण (01 RTN बॉक्स, 01 RTN प्लेट, 02 PCB प्लेट, 04 MODULE, 01 BBU कार्ड, 01 BBU यूनिट, 01,पावर सप्लाई कन्वर्टर 01,मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *