मुजफ्फरनगर,थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय वर्मा के निर्देशन में एवं मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.1.2026 को मीरापुर थाना पुलिस टीम थाना प्रभारी राजीव शर्मा, उप निरीक्षक योगेश तेवतिया, उप निरीक्षक दीपक शर्मा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव, कास्टेबल सचिन कुमार, व कांस्टेबल रोहित विधूड़ी, ने मुखबिर की सूचना पर कुतुबपुर सरोजनी मार्ग पर गत्रे के खेत के पास से , 04, अभियुक्तों राजा पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम मुवई खुर्द थाना बेकानी जनपद बागपत, रमनदीप पुत्र यशपाल निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर, मोनू पुत्र मन्सा निवासी ग्राम मीरपुर थाना बहसुमा जनपद मेरठ, व कपिल पुत्र जय भगवान निवासी ग्राम दांदूपुर थाना फलावदा जनपद मेरठ, को लूटी गई। 09,सोलर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाशी लेने पर , 01,तमंचा 01,जिंदा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया गया है । थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *