थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा के रसूलपुर में स्थित मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ।जिसमें टांडा खुलासा और लोधपुरवा की टीम ने हिस्सा लिया। टांडा खुलासा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया ।पहली पारी में टांडा की टीम ने आठ ओवरों में 96 रन बनाया और दूसरी पारी में लोधपुरवा की टीम ने 97 रन बनाकर शानदार जीत हासिल की। फैशन मार्ट के संचालक ने कहा ने खेल हमेशा खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए। इसमें न किसी की हार होती है और न ही जीत। सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल से ही अपने बेहतर प्रदर्शन से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल के लिए खिलाड़ी क्वालीफाइड होते हैं। ऐसे खेल हमारे ग्रामीण खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा को निखारने का मौका देता है।टूर्नामेंट के दौरान विद्युत संविदा लाइट कर्मी संतोष यादव खिलाड़ी अमन वर्मा, अंश वर्मा ,विवेक यादव,विकास वर्मा,विपिन कैटर्स,अमरेश यादव समेत कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed