उत्तर प्रदेश के हरदोई और कन्नौज जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से प्रतीक्षित हरदोई–गुरसहायगंज (कन्नौज) वाया #सांडी नई रेलवे लाइन परियोजना को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर लगभग 1481 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसके पूरा होने से क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।यह रेल परियोजना बीते 20 वर्षों से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है। इसके लिए ‘सांडी_रेल_लाओ_संघर्ष_समिति’ द्वारा लगातार आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन दिए जाते रहे। स्थानीय स्तर से लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर तक आवाज़ उठाई गई। जनदबाव और निरंतर प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की।प्रारंभ में इस रेल लाइन की लंबाई 59.30 किलोमीटर निर्धारित की गई थी, जिसे वर्ष 2023 में बढ़ाकर 63.70 किलोमीटर कर दिया गया। साथ ही परियोजना लागत को भी संशोधित करते हुए 1302 करोड़ से बढ़ाकर 1481 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिसे फाइनल परियोजना रिपोर्ट में शामिल किया गया है।वर्ष 2021 में परियोजना के लिए ड्रोन सर्वे कराया गया, जबकि जनवरी 2022 में हरदोई से गुरसहायगंज तक रूट का सीमांकन पूरा कर लिया गया। यह परियोजना उत्तर रेलवे की पिंक बुक में वर्ष 2019-20 से लगातार दर्ज है और पिछले कई रेल बजटों में प्राथमिकता के आधार पर शामिल रही है।प्रस्तावित स्टेशनहरदोई करना, हरदोई ब्लॉक हट, कुतवापुर, पिंडारी, सांडी, भदार, सिया, चचासांडा और गुरसहायगंज सहित कई नए स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनके निर्माण से ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी और स्थानीय व्यापार, रोजगार व आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।यह परियोजना केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और भविष्य की मजबूत आधारशिला साबित होगी।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *