Oplus_131072

जनपद आगरा की तहसील फतेहाबाद से नगर पंचायत प्रशासन को कटघरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या–4 की सभासद श्रीमती नीलम कर्दम के पति सचिन कर्दम पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी के पद का प्रभाव इस्तेमाल करते हुए नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को वार्ड संख्या–1 स्थित अपने निजी प्लॉट की सफाई में लगाया।इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि नगर पंचायत के कर्मचारी सार्वजनिक कार्य छोड़कर निजी जमीन पर सफाई कार्य में लगे हुए हैं।चौंकाने वाली बात यह है कि—जिस स्थान (वार्ड नंबर 1) पर यह सफाई कराई गई, वहां अन्य सभासद निर्वाचित हैं,इसके बावजूद वार्ड नंबर 4 की सभासद के पति द्वारा कर्मचारियों को निजी प्लॉट पर लगाया गया,वहीं दूसरी ओर नगर के कई मोहल्लों में गंदगी के ढेर, नालियों की सफाई न होना और दुर्गंध आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा जनता की सुविधा और स्वच्छता के लिए नियुक्त सफाई कर्मचारी कुछ प्रभावशाली सभासदों और उनके परिजनों की निजी सेवा में लगे हुए हैं, जबकि आम जनता गंदगी, बीमारियों और बदहाल सफाई व्यवस्था से जूझ रही है।फतेहाबाद नगर पंचायत में यह मामला भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण बनता जा रहा है।रिपोर्टर- कृष्णा प्रजापति की खास रिपोर्ट फतेहाबाद आगरा

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *