सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने मुंबई महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार
एमडी न्यूज़ बहूआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ की रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
महाराष्ट्र प्रदेश में महानगर पालिका के चुनाव चल रहे हैं समाजवादी पार्टी सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी लड़ा रही है तथा महापौर मेयर मैं भी समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी लड़ा रही है
रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आज जिला नासिक मुंबई महाराष्ट्र प्रदेश में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसरीन इमरान चौधरी को जीतने के लिए प्रचार किया
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोगों से कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी बीजेपी के लोगों को हर स्तर पर जवाब दे रहे हैं देश के छात्रों . महिलाओं. गरीब तपके के दबे कुचले लोगों की सामाजिक व न्यायिक लड़ाई लड़ रहे हैं और पीडीऐ के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सन 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटे जीतकर समजबादी पार्टी प्रथम पार्टी तथा देश में समाजवादी पार्टी तीसरे नंबर की पार्टी बनी है
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महानगर पालिका में आप सभी लोग समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देकर भारी मतों से ज़िताओ जिससे समाजवादी पार्टी का विस्तार संपूर्ण भारतवर्ष में हो और समाजवादी पार्टी पूरे देश में सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरे यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब पाशा ने दी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *