एम डी न्यूज़ बरेली,
आज सोमवार दोपहर के वक्त भीम आर्मी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन पत्र सौंपा। आर्मी कार्यकर्ताओं ने मेरठ में हुए सुनीता और रानू कश्यप हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार जनों को मुआवजा और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी जिला संयोजक महेंद्र पाल सागर ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र में दो हत्याकांड हुए। पहला पांच जनवरी को ज्वालागढ़ के रानूकश्यप को शराब् पिलाकर जघन्य तरीके से मौत के घाट उतारा गया और उसके पास मौजूद 80 हजार रुपये लूट कर उसे जिंदा जला दिया गया। दूसरा हत्याकांड, कपसाड़ गांव की सुनीता की हत्या की गई। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होना बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की,कि मृतक रानू कश्यप के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए एवम सरकारी सुरक्षा एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाए। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में संचालित कर आरोपियों को शीघ्र ही दंडित किया जाए।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *