स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गंगोत्री सेवा समिति ने बांटे 500 कंबल, असहायों व जरूरतमंद को कराया भोजन ।

भीषण ठंड में दशाश्वमेध घाट पर जरूरतमंद और असहायों को मिला राहत का सहारा

वाराणसी शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सोमवार 12 जनवरी को असहाय जरूरतमंदों को सेवा, संवेदना और मानवता की भावना के साथ 500 व्यक्तियों को कंबल एवं भोजन वितरण सेवा का आयोजन किया गया ताकि वे असहाय लोग भीषण ठंड से अपना बचाव कर सकें । काशी के पौराणिक प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती के माध्यम से सनातनी संस्कृति की अलख जगा रही गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं० किशोरी रमण दुबे (बाबू महाराज) के संयोजन में कंबल व भोजन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर अशोक तिवारी व अतिविशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां गंगा के पूजन – अभिषेक, स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अतिथियों के उद्बोधन व जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक कंबल वितरण व भोजन खिलाकर किया गया , जिससे आयोजन में स्वामी विवेकानंद जी द्वारा दी गई प्रेरणा से मानवीय संवेदना और आत्मीयता का संदेश स्पष्ट रूप से झलका । इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” । कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है ।” किशोरी रमण दुबे (बाबू महाराज) ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से चलाया जाता है , ताकि कोई भी बेसहारा व्यक्ति ठंड की मार न झेले । इसी उद्देश्य से इस वर्ष 500 जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर गुणवत्तापूर्ण कंबल उपलब्ध कराए गए हैं । उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि कोई जरूरतमंद इस सूची में छूट गया है, तो उसे भी शीघ्र कंबल प्रदान किया जाएगा । कंबल और भोजन वितरण समारोह में प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक पं० कन्हैया त्रिपाठी, गंगेश्वरधर दुबे, सचिव दिनेश शंकर दुबे, संजय शर्मा, नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, गणेशदत्त शास्त्री, सुनील मिश्रा , अशोक गुप्ता (असिस्टेंट जनरल मैनेजर यूको बैंक) , रितेश कुमार (डीजीएम सिडबी) , कन्हैया दुबे केडी , दिलीप गुप्ता , संकठा प्रसाद, अक्षय लाल, रामबोध सिंह, संजय यादव, पृथ्वी मांझी, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed