सीए सदस्यो के लिए भाषण और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ।

वाराणसी दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा द्धारा “सीए सदस्यो के लिए भाषण और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक- १२.०१.2026 दिन सोमवार को दोपहर 03:00 बजे से वाराणसी शाखा परिसर आई. सी. ए. आई. भवन, प्लॉट न० २बी प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी, पांडेयपुर, वाराणसी में किया गयाI इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागी को रीजनल लेवल की प्रतियोगिता जिसमे सात राज्यों के प्रतिभागी होंगे तथा क्षेत्रीय स्तर के जीते हुए प्रतिभागी को राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा जो 7 फरवरी 2026 को मुंबई में होगा|
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सीए दिव्य भारद्वाज एवं द्वितीय स्थान पर सीए सोनिया अग्रवाल विजयी रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने उपस्थित सभी सीए सदस्यों का उत्साह वर्धन के साथ किया I
जिसमे जज की भूमिका में वाराणसी शाखा के वरिष्ठ सदस्य सीए सतीश चंद जैन, सीए धीरज कलवानी एवं सीए अभय कुमार यादव रहे I
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए. विकास द्विवेदी ने दियाI शाखा के सभी पदाधिकारियों और जजेस ने विजेता सीए सदस्यों को बधाई दी और आगे होने वाली क्षेत्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सीए रंजीत पांडे, शिकासा अध्यक्ष सीए श्री प्रकाश पांडे, सीए गुरुदयाल गुप्ता की भी उपस्थिति रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *