मिशन 2027 के लिए कांग्रेस तैयार, परिवर्तन प्रतिज्ञा अभियान से हुआ ऐलान: अशोक विश्वकर्मा।

प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेस ओबीसी ने पिछड़ों के अधिकार और भागीदारी के संघर्ष का लिया संकल्प।

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य अशोक कुमार विश्वकर्मा ने आज यहां लखनऊ से जारी एक विज्ञप्ति में बताया है कि कांग्रेस पार्टी मिशन 2027 के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर आज कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ने गांधी भवन में आयोजित परिवर्तन प्रतिज्ञा अभियान से मिशन 2027 का ऐलान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन मैन डॉक्टर अनिल जय हिंद जी ने केक काटकर प्रियंका जी सहित सभी को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मौजूदा हुकूमत तानाशाही वाली हुकूमत है।सामाजिक न्याय की लड़ाई दूसरी आजादी की लड़ाई है। इस लड़ाई को न्याय योद्धा राहुल गांधी जी लड़ रहे है। विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे साल चलने वाला यह अभियान बूथ स्तर तक चलेगा, जिसमें पिछड़ा वर्ग के सामाजिक न्याय और जनभागीदारी के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष भर अभियान के रूप में चलने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के पिछड़े अति पिछड़े और युवाओं को बताया जाएगा कि बीजेपी कैसे युवाओं , पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का हक़ छीन रही है। तथा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed