बहु सम्मेलन में पुलिस ने गुड व बैड टच को लेकर महिलाओ और बालिकाओ को किया जागरूक

पथरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भगगोभार में आयोजित हुआ पुलिस का चौपाल कार्यक्रम

डुमरियागंज। सिद्धार्थनगर

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सोमवार को पथरा बाजार थाने की पुलिस ने ग्राम भगगोभार में चौपाल लगाकर (बहुसम्मेलन ) आयोजित किया।जिसमे पथरा बाजार थानाध्यक्ष अमित कुमार और उनकी टीम ने महिलाओ और बालिकाओ को गुड व बैड टच) और
महिला सशक्तिकरण के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमो की जानकारी देकर जागरूक किया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि महिलाओ और बालिकाओ की सुरक्षा को लेकर 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन,
108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित विभिन्न नंबर चलाए जा रहे है। थानाध्यक्ष ने महिलाओ और बालिकाओ को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान ग्राम प्रधान
बब्बू चोधरी, बैंक सखी -रेशमा ,
समूह सचिव -लालपती देवी,
उ0नि0मलखा प्रसाद
हे0का0प्रवीण यादव ,
का0 सुदामा यादव,बबिता भारती आदि लोग मौजूद रहे।

By MD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *