बब्बन शर्मा के निधन पर विश्वकर्मा महासभा ने जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि।

वाराणसी।ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने महासभा विधि प्रकोष्ठ के वाराणसी जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश शर्मा के चाचा पूर्वप्रधान 90 वर्षीय बब्बन शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुऐ श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बब्बन शर्मा मूल रूप से चंदौली जनपद के गंज ख्वाजा ग्राम सभा के मूल निवासी थे। वह विगत कई वर्षों से पड़ाव सूजाबाद स्थित एडवोकेट सुरेश शर्मा के साथ उनके निवास पर रह रहे थे। वह गत एक सप्ताह से अस्वस्थ थे जिनका गहन चिकित्सा चल रहा था। चिकित्सा के दौरान कल दिनांक 12 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे कबीर चौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में उनका निधन हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति हेतु परमात्मा से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *