MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर

यातायातजागरूकताअभियान
शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात महोदय के पर्यवेक्षण में टाटा स्टील कंपनी के कर्मचारियों द्वारा एक भव्य यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली के दौरान कर्मचारियों ने नागरिकों को यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीड से बचने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने तथा सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार करने के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त यातायात द्वितीय, यातायात निरीक्षक चतुर्थ एवं पंचम सहित यातायात विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।
यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाए जाने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *