MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल व ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा इंस्पेक्टर सुभाष अत्री के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनियोजित तरीके से लोगों को झांसे में लेकर हनी ट्रैप में फंसाते थे और फिर अश्लील वीडियो/फोटो के नाम पर ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की गई रकम में से 2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा किया है, जिन पर आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि हनी ट्रैप जैसे संगीन अपराधों के विरुद्ध पुलिस सख्त है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, सोशल मीडिया संपर्क या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
➡️ इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *