भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में जेब कतरों ने कई नेताओं को बनाया अपना निशाना इतनी ज्यादा फोर्स होने के बावजूद जेब कतरों में नहीं दिखा पुलिस का भय

उत्तर प्रदेश बाराबंकी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सफदरगंज चौराहे पर आयोजित स्वागत–सम्मान समारोह के दौरान जहां एक ओर भारी भीड़ उमड़ी, वहीं दूसरी ओर जेब कतरों की भी बल्ले–बल्ले रही। कार्यक्रम की भीड़ का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने दर्जनों लोगों की जेब साफ कर दी
कवरेज के दौरान पत्रकार भी जेबकतरों का शिकार हुआ। चोर उनके ₹2200 नगद और प्रेस कार्ड लेकर फरार हो गए, जिससे पत्रकारिता की गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं
कई लोगों की बड़ी रकम पर किया हाथ साफ
अब तक मिली जानकारी के अनुसार
डॉ. विवेक वर्मा से करीब ₹70,000,
सिद्धार्थ अवस्थी का आईफोन व ₹50,000,
रामनगर अध्यक्ष रामशरण पाठक से ₹32,000,
ददौरा निवासी शुभम अवस्थी से ₹10,000,
टिहुर्की निवासी दिनेश शुक्ला से ₹4,000 व जरूरी कागजात,
उमेश मिश्रा से ₹7,000, डीएल, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए गए
इसके अलावा पत्रकार से भी ₹2200 ले उड़े चोर
पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
इतने बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में एसपी बाराबंकी समेत भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं पीड़ितों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से चोरों को खुला मैदान मिल गया
पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जल्द से जल्द जेब कतरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी गई रकम व दस्तावेज बरामद किए जाएं, ताकि लोगों का कानून व्यवस्था से विश्वास बना रहे
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *