22 जनवरी को पिसावा में होगा हिन्दू सम्मेलन
पिसावा (छाता) आज खायरा मण्डल के ग्राम पंचायत पिसावा में हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम की बैठक की गई जिसमें कार्यक्रम की योजना रचना बनाई गई। कार्यक्रम की दिनांक व समय:- 22 जनवरी 2026 दोपहर 12 बजे से स्थान राधा कृष्ण मंदिर पिसावा में होना तय हुआ है। बैठक में उपस्थित राजू भार्गव जी खण्ड कार्यवाह छाता, सतीश जी जिला सम्पर्क प्रमुख कोसी, आर.पी. सिंह जी जिला पंचायत सदस्य मथुरा, कान्हा खण्ड प्रचारक छाता, विजेन्द्र प्रधान, राधा सर्वेश्वर खण्ड गौ सेवा प्रमुख छाता, तेजपाल, बदन सिंह, देवेन्द्र आदि मौजूद रहे।

