सेवा और समर्पण से पेश की मानवता की मिसाल

MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

अयोध्या जनपद के विकास खंड रुदौली में यशस्वी विधायक रामचंद्र यादव जी के कुशल नेतृत्व में दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा एक भव्य ‘दिव्यांग सहायता कैंप’ का सफल आयोजन किया गया, जहाँ विधायक जी ने अपने कर-कमलों से 36 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत ट्राइसाइकिल वितरित की। इस भावुक कर देने वाले अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन की सराहना की और कहा कि ‘विकलांग’ शब्द को ‘दिव्यांग’ में बदलकर सरकार ने इस वर्ग को समाज में जो सम्मान और नई पहचान दिलाई है, वह ऐतिहासिक है। विधायक जी ने बड़े गर्व के साथ बताया कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार दिव्यांगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए उनके बजट में निरंतर बढ़ोतरी कर रही है और उनकी पेंशन राशि में भी अभूतपूर्व वृद्धि की गई है।
क्षेत्र के विकास के प्रति कटिबद्ध विधायक रामचंद्र यादव जी ने मंच से घोषणा की कि जिन दिव्यांगजनों की दिव्यांगता 80 प्रतिशत से अधिक है, उन्हें सरकार की ओर से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी जा रही है और क्षेत्र के 38 अन्य पात्र दिव्यांगों को भी बहुत जल्द मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी जाएगी ताकि उनकी गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ सके। विधायक जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को मौके पर ही कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र के एक-एक दिव्यांग का राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाए, क्योंकि उनका संकल्प है कि रुदौली का कोई भी पात्र दिव्यांग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। विधायक रामचंद्र यादव जी के इस सेवाभावी प्रयास और दिव्यांगों के प्रति उनके स्नेह को देखकर उपस्थित जनसमूह ने उनकी जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी सहित मेढ़ी लाल यादव, राम सुफल और राज किशोर सिंह जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक जी के प्रयासों को दिव्यांगों के जीवन में उजाला लाने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *