लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
मितौली कस्बे में नालियों की सफाई न होने से संक्रामक रोग फैलने का बढ़ रहा खतराः स्वच्छ भारत मिशन की जमकर उड़ाई जा रही है धज्जियां।
मितौली खीरी। स्वच्छ भारत मिशन अभियान की जमकर उड़ाई जा रहीं धज्जियां, पूरा मामला मितौली कस्बे के वार्ड नंबर 6,7 का हैं। जहां कई महीनो से नहीं हुई नालियों की सफाई और गांव की नालियां भरी पड़ी हैं। जिसके चलते नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा हैं। जिससे मोहल्ला वासियों और राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल।
स्थानीय लोगों का कहना है जिससे संक्रामक रोग और बीमारियों का बढ़ रहा खतरा,जनपद के जिम्मेदार अधिकारी और सफाई कर्मी की उदासीनता के चलते जिस कारण नालियों की सफाई नहीं हो पा रही हैं।
मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
अब देखना यह हैं कि शासन प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही होती है या नहीं।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
रिपोर्टर योगेश कुमार गौतम
ब्लाक मितौली जिला लखीमपुर खीरी।
8756799044

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *