MD News चैनल ब्यूरो चीफ अयोध्या वेद प्रकाश राजपूत

अयोध्या जिले की रुदौली विधानसभा क्षेत्र के चंद्रमऊ गांव निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अलाउद्दीन खां का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व राज्य मंत्री अब्बास अली जैदी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी।
अब्बास अली जैदी ने अलाउद्दीन खां को अपना करीबी साथी बताया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उनके आवास पर मौजूद थे।
अलाउद्दीन खां समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ एक सक्रिय समाजसेवी भी हैं। वह नियमित रूप से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हैं, जहां लोगों को मुफ्त दवाइयां और जांच की सुविधा प्रदान की जाती है। अपनी समाज सेवा के कारण वह क्षेत्र में लगातार चर्चा में रहते हैं।
जन्मदिन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी के अलावा , आबिद प्रधान, कल्लन प्रधान, आमिर प्रधान, माजिद पूर्व प्रधान, जियाउल सिकंदर पूर्व प्रधान, शाहबाज पूर्व प्रधान पुत्र आसिफ, नफीस, नजमुद्दीन रनर प्रधान, विजय शेखर, बिलाल खान, फैसल खान, अमरनाथ यादव, पवन यादव, रामू तिवारी, इलियास अहमद, मुजीब अहमद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *