MD न्यूज़ बहुआयामी समाचार/मोहम्मद अशफाक

गोला गोकरण नाथ। मैलानी थाना क्षेत्र के कुकरा की सनसनीखेज खबर।
जानलेवा हमले के बाद मैलानी पुलिस की भूमिका पर लग रहे है सवालिया निशान,11 जनवरी 2026 को मतीन अंसारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में परिजन व स्थानीय लोगों का आरोप है कि हमलावर शूटरों को बचाने के लिए मैलानी पुलिस बुन रही है ताना-बाना। गंभीर रूप से घायल मतीन अंसारी इस समय लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर (मेडिकल कॉलेज) में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार मतीन मौत और ज़िंदगी के बीच संघर्ष कर रहा है और हर सांस उसके लिए एक चुनौती बनी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक हमले को अंजाम देने वाले शूटर खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें मैलानी पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। यही नहीं, सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि उक्त शूटर लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भी मतीन की रेकी कर रहे हैं, जिससे उसकी जान को एक बार फिर गंभीर खतरा बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर किसी भी वक्त मतीन की हत्या की कोशिश कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार 11 जनवरी 2026 को मौलाना मो० इरफान पुत्र मो०जान क़स्बा कुकरा थाना मैलानी द्वारा मतीन अंसारी को जान से मारने की नीयत से संगठित गैंग का मास्टर माईन्ड मुशीर पायलेट का भी नाम सुर्खियों में आया है, कि उसने अस्त्रों व शस्त्रों से लैस शूटरों के गैंग को बुलाया था व घटना स्थल की रेकी की थी। आरोप है कि शूटरों के एक संगठित गैंग ने मतीन अंसारी के घर में घुसकर धारदार हथियारों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमलावर मतीन को मरणासन्नअवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए

घटना के बाद परिजन घायल मतीन को तत्काल मौके से उठाकर सीएचसी ले गये। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी रेफर किया।ओयल ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने भी प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी कि नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया वहां भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अवाम के मुताबिक वारदात में शामिल शूटरों के गैंग की गिरफ्तारी न होना मैलानी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

वर्जन-
थानाध्यक्ष मैलानी ब्रजेश कुमार मौर्या का कहना है कि वारदात मे शामिल मास्टर माईन्ड सहित सभी आरोपियों की गतिविधियों पर है पैनी नजर,मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही खूनी वारदात मे शामिल सभी आरोपियों को जेल की सलाखो मे किया जायेगा कैद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *