महाराष्ट्र निकाय चुनाव भिवंडी में सपा की हुंकार, सांसद मोहिबुल्लाह ने साधा भाजपा पर निशाना
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
भिवंडी महाराष्ट्र में होने वाले आगामी निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देते हुए भिवंडी में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया। इस सभा में उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी और सांसद धर्मेंद्र यादव ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और धर्मेंद्र यादव विशेष रूप से भिवंडी के चुनावी मैदान में उतरीं समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सना अब्बास क़ुरैशी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने सना अब्बास को एक युवा और शिक्षित चेहरा बताते हुए जनता से उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। प्रचार के दौरान सांसद मोहिबबुल्लाह के निशाने पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार रही।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने सरकार पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में भाईचारे को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। वक्फ संपत्तियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर जिस तरह से प्रहार हो रहा है, उसका जवाब जनता अपने वोट से देगी। समाजवादी पार्टी इस बार महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में अपनी उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। सांसदों ने मतदाताओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और एकजुट होकर साइकिल के निशान पर बटन दबाएं। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी

