प्रयागराज | सैदाबाद ब्लॉक के आसेपुर गांव में ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई बता दें कि यह घटना सोमवार करीब शाम 9:00 बजे की है मोनू विश्वकर्मा पुत्र मदन लाल विश्वकर्मा मोनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है मोनू विश्वकर्मा रोज की तरह शहर जाकर काम करके परिवार का भरण पोषण करता था सोमवार करीब शाम 9:00 मोनू विश्वकर्मा शहर से शाम को घर लौटते समय रेलवे लाइन पार कर रहा था कान में एयर फोन लगाने की वजह से ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दिया जैसे ही रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी मोनू विश्वकर्मा (18)की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची सैदाबाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *