जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू के कार्यालय पर एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सांसद तनुज पुनिया ने शिरकत की, जहां सरताज आलम ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद पुनिया ने लोगों को एसआईआर (SIR) फॉर्म को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने के लिए समय कम बचा है और सभी लोग 1 फरवरी तक अपने-अपने एसआईआर फॉर्म पूरे करवा लें।

सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी है। उन्होंने नई सूची में अपने और परिवार के नामों की जांच करने की अपील की। यदि किसी का नाम गलत है या सूची में नहीं आया है, तो उसे सही करवाने का आग्रह किया गया।

सांसद तनुज पुनिया ने सभी का अभिवादन किया और समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने लोगों से सरताज आलम के कंधे से कंधा मिलाकर चलने और उनके समाजसेवा के प्रयासों का समर्थन करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed