श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

MD News चैनल ब्यूरो चीफ अयोध्या वेद प्रकाश राजपूत

अयोध्या जनपद की तहसील रुदौली अंतर्गत थाना बाबा बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा पूरे राजबल स्थित श्री बालाजी हनुमान जी मंदिर परिसर में आज भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत दोपहर 12 बजे विधिवत पूजा-पाठ एवं आरती के साथ की गई, जो देर रात तक अनवरत चलता रहेगा।
गांव निवासी एवं कार्यक्रम के आयोजक सतनाम कुमार व पंकज कुमार ने बताया कि उनकी मन्नत पूर्ण होने पर श्रद्धा भाव से इस भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजन की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के दौरान मंदिर परिसर जय बजरंग बली के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष व्यवस्था की गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सौहार्द बढ़ता है। पूरे राजबल गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और दिनभर भक्ति का वातावरण छाया रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *