लखीमपुर खीरी। आम जनमानस की समस्याओं के दृष्टिगत और जनप्रतिनिधियों के निर्देशों के क्रम में जल्द ही जिला पुरुष चिकित्सालय लखीमपुर के प्राचीन भवन में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा (सामान्य चिकित्सा) शुरू होने जा रही है। इसके लिए डॉक्टर, फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुरुष चिकित्सालय के उच्ची करण के चलते जिला पुरुष चिकित्सालय को 200 शैय्या चिकित्सालय ओयल में शिफ्ट किया गया है। वहीं जनहित में गंभीर मरीजों के दृष्टिगत इमरजेंसी को भी बाद में शिफ्ट कर दिया गया है। जिसके बाद शहर की आबादी द्वारा सामान्य चिकित्सा के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों के निर्देशों के अनुपालन में जिला पुरुष चिकित्सालय के प्राचीन भवन में डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ की रोस्टर वाइज तैनाती के आदेश दिए गए हैं। यहां 24 घंटे एमरजैंसी सेवा दी जाएगी। इस दौरान सामान्य चिकित्सा ही जनमानस को मिल सकेगी। मेडिकोलीगल व गंभीर चिकित्सा उपचार हेतु मरीजों को 200 शैय्या चिकित्सालय ओयल में जाना होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।