आगरा–फतेहाबाद मार्ग पर सरदार पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल और मारुति कार की आमने-सामने टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed