अनिल यादव मवई अयोध्या MD Newsचैनल
रायपुर गुलरिहा ब्लॉक के मवई निवासी रमेश धीमान के पुत्र के असामयिक निधन की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दुःख की घड़ी में अब्बास अली जैदी ने रमेश धीमान और उनके परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन वे हर कदम पर परिवार के साथ खड़े हैं। रुश्दी मियां ने परिवार को यथासंभव आर्थिक सहायता भी प्रदान की और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर पीड़ित परिवार का सहारा बनना चाहिए। उनकी इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां हमेशा सुख-दुःख में जनता के साथ खड़े रहे हैं।

इसके बाद, उन्होंने निरोज पुर बाघेड़ी में पूर्व प्रधान सरवन यादव से मुलाकात की, जो एक दुर्घटना में चोटिल हो गए थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *