MD News चैनल ब्यूरो चीफ अयोध्या वेद प्रकाश राजपूत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मवई खंड के सैमसी मंडल द्वारा मां कामाख्या धाम में चौथे कार्यक्रम के रूप में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक जागरण, राष्ट्रभक्ति और हिंदू एकता के संदेश के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों का सम्मान सह सेवा प्रमुख श्रीमान वेद प्रकाश जी द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मातृशक्ति के रूप में विहिप की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह जी, संत समाज से मां कामाख्या धाम के पुजारी महंत श्रीमान मनोज मिश्रा जी, तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख श्रीमान दुर्गेश जी (भाई साहब) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महंत श्रीमान मनोज मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हिंदू समाज के संगठित होने से ही समाज सबल बन सकता है। एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”
वहीं विहिप जिला उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह जी ने मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का भी समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। यदि महिलाएं घर में बच्चों को सुशिक्षित एवं संस्कारित करें, तो समाज स्वतः सही दिशा में आगे बढ़ेगा।”
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान दुर्गेश जी भाई साहब ने RSS के शताब्दी वर्ष के उद्देश्यों, कार्यक्रमों और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही समाज और राष्ट्र को नई ऊर्जा, दिशा और संस्कार प्रदान करने वाला संगठन है।”
उन्होंने शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा निर्धारित पंच परिवर्तन— कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक अनुशासन— पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी से इन विषयों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन खंड कार्यवाह मवई श्रीमान पवन जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मां कामाख्या धाम के अध्यक्ष शीतला प्रसाद जी, माननीय खंड संघचालक श्रीमान अरविंद जी, सह संघचालक श्रीमान राम प्रकाश जी, विहिप प्रांत संस्कार प्रमुख श्रीमान शिव प्रताप जी, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रीमान महेंद्र जी, जिला प्रचारक आरएसजी श्रीमान अजय जी, सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रीमान राजीव जी, जिला धर्म जागरण प्रमुख श्रीमान जितेंद्र जी, मवई सह खंड कार्यवाह श्रीमान प्रमोद जी, पर्यावरण प्रमुख श्रीमान उदय प्रताप जी, कुटुंब प्रबोधन प्रमुख श्रीमान काली प्रसाद जी, मंडल कार्यवाह श्रीमान महेश जी, सह मंडल कार्यवाह श्रीमान अनिल जी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ, तरुण, बाल स्वयंसेवक एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती तथा सामाजिक सहज भोज के रूप में खिचड़ी (तहरी) वितरण के साथ हुआ। अंत में आयोजन में पधारे सभी अतिथियों, स्वयंसेवक बंधुओं एवं मातृशक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
यह हिंदू सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध का सशक्त संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।
