MD News चैनल मवई अयोध्या अनिल यादव
पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां ने अपने व्यापक जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वे केवल एक जननेता ही नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुःख के सच्चे सहभागी हैं। बीते दिनों उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जाकर शोक, संवेदना, सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में शिरकत कर लोगों के साथ आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत किया।
रुश्दी मियां ने ग्राम जलालपुर पहुँचकर श्री राधेश्याम यादव जी की माता जी के निधन पर उनके आवास जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके पश्चात पार्टी के युवा नेता व छोटे भाई नितिन यदुवंशी जी के आवास जाकर परिवार का कुशलक्षेम जाना। ग्राम भेलसर में मजेदार होटल के मालिक आमिश शेख की वालिदा के इंतेक़ाल पर उनके घर जाकर ताज़ीयत पेश की।
उन्होंने ग्राम उधरौरा में अपने मजबूत साथी ठाकुर मान सिंह जी की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया, वहीं ग्राम टांडा में आयोजित खुलासा क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अज़ीज़ साथी शकील जिलानी के वालिद के इंतिक़ाल पर उनके आवास पहुँचकर भी संवेदना प्रकट की।
ग्राम नगरा में जनसंपर्क कर आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। ग्राम मुरली में पूर्व प्रधान श्री अम्बिका प्रसाद यादव जी की माता जी के शांति भोज में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम सीवन के प्रधान सिराज अहमद साहब के छोटे भाई के इंतिकाल पर उनके आवास जाकर ताज़ीयत पेश की।
सकारात्मक अवसरों पर भी उनकी उपस्थिति सराहनीय रही। ग्राम बबुरी चक में युवा साथी अजय लोधी जी को जन्मदिन की बधाई दी, वहीं ग्राम मंगा में पार्टी के वरिष्ठ नेता जनाब अलाउद्दीन खां साहब के आवास पहुँचकर उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद पेश की।
दुखद घटनाओं में संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने ग्राम सिठोली में मोहम्मद असीर पठान के नौजवान बेटे के इंतेक़ाल, ग्राम रायपुर में रमेश धीमान के युवा पुत्र के आकस्मिक निधन तथा ग्राम बघेड़ी में पूर्व प्रधान व पार्टी नेता श्रवण यादव जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर उनके आवास जाकर हालचाल जाना।
इसके अतिरिक्त ग्राम सैमसी में रविन्द्र बहादुर सिंह जी की पुत्रवधु के शांति भोज, ग्राम मानापुर में माँ भगवती जागरण तथा रुदौली में जनाब इमरान हमज़ा साहब के यहाँ आयोजित नियाज़ में भी उन्होंने शिरकत की।
लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर, हर वर्ग के लोगों के सुख-दुःख में शामिल होना यह दर्शाता है कि अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां आज भी जनता के दिलों में बसते हैं। उनकी यह जनसेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सहभागिता क्षेत्र में व्यापक रूप से सराही जा रही है और उन्हें एक सच्चे जननेता के रूप में स्थापित करती है।
