उत्तर प्रदेश सहायक क्राइम प्रभारी -विशाल गुप्ता
थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
आज दिनांक- 14.01.2025 की रात्रि को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि भनौली नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध आपराधिक व्यक्ति के होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/गाड़ाबन्दी की कार्यवाही की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगा तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में संदिग्ध अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद वसीम पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम जमलापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। *अभियुक्त मोहम्मद वसीम पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम जमलापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी थाना जैदपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 278/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।*
अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी, बहराइच में चोरी/अवैध शस्त्र बरामदगी/ हत्या के प्रयास, अवैध मादक पदार्थ तस्करी आदि से सम्बन्धित कुल 25 अभियोग पंजीकृत हैं।
