MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर,
मुजफ्फरनगर | फुगाना।
जनपद मुजफ्फरनगर की थाना फुगाना पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना के कुशल पर्यवेक्षण में थाना फुगाना पुलिस टीम एवं एंटी-रोमियो स्क्वायड की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।
कैसे हुई गिरफ्तारी
दिनांक 13 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मेरठ-करनाल हाईवे से ग्राम कुरावा जाने वाले मार्ग पर करीब 100 मीटर की दूरी से अभियुक्त बिजेन्द्र उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 17.988 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना फुगाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 114/2025 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के उपरांत थाना फुगाना में मु0अ0सं0 08/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण
नाम: बिजेन्द्र उर्फ बॉबी
पिता का नाम: शुगन चन्द
निवासी: ग्राम शिकारपुर, थाना फुगाना, जनपद मुजफ्फरनगर
उम्र: लगभग 35 वर्ष
आपराधिक इतिहास:
मु0अ0सं0 114/2025 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट
मु0अ0सं0 08/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 तेजवीर सिंह
उ0नि0 राजदीप सिंह
उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार गौड
उ0नि0 रजत चौधरी
का0 अमित कुमार
का0 अजय कुमार
म0का0 सोनम
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
