नाजायज तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार थाना अयाना- पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अयाना श्री जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में थाना अयाना पुलिस टीम ने दिनांक 24.07.2022 को रात्रिगश्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुकेश पुत्र ओम प्रकाश दुबे निवासी केथोली थाना अयाना जनपद औरैया को मय एक अदद देसी तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस के साथ तिवरीलालपुर सामुदायिक शौचालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 67/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्त- मुकेश पुत्र ओम प्रकाश दुबे निवासी केथोली थाना अयाना जनपद औरैया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना अयाना- उप निरीक्षक रजनीश कुमार मय टीम।kanpur dehat buero chief gurdeep singh

Bymdnewsadmin2

Jul 25, 2022
0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *