एम डी न्यूज़बरेली के पीलीभीत बाइपास स्थित आकाशपुरम शमशान घाट में चौकीदार की मौत के बाद उसका शव कुत्तों ने नोच डाला। लोगों ने शव को कुत्तों को छुड़ाया गया और पुलिस को सूचना दी।सुभाषनगर निवासी पूरनलाल (उम्र 50) काफी समय से पीलीभीत बाइपास रोड स्थित आकाशपुरम श्मशानघाट में चौकीदारी कर रहे थे। बुधवार सुबह पूरनलाल का शव श्मशान घाट में मिला। आसपास के लोगों ने देखा की शव को कुत्ते नोच रहे हैं। लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया। सूचना मिलने के पर जगतपुर चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि चौकीदार की मौत एक दिन पहले ही हो चुकी थी। पूरनलाल काफी समय से बीमार भी चल रहे थे, उनकी मौत की वजह बीमारी भी हो सकती है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *