MD न्यूज़ बहुआयामी समाचार/मोहम्मद अशफाक

लखीमपुर खीरी। कस्बा खीरी टाउन के मोहल्ला तबेला में एक ऐसा ही मामला सामने आया जब दबंगों ने जिंद बाबा के स्थान को भी नहीं छोड़ा, किया अवैध कब्जे का प्रयास। पीड़िता के सहन के आगे सार्वजनिक जमीन जिस पर एक जिंद बाबा का स्थान है जो खाली पड़ा रहता है इस स्थान पर जबरन अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास करने कि कोशिश की उसके संबंध में थाना खीरी में प्रार्थना पत्र दिया गया था उसके बाद दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया, दोनों पक्षों को शान्ति व्यवस्था भंग के दौरान अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में न्यायालय भेजा गया। जमानत के बाद एक बार फिर दबंगों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करते हुए गड्ढा खोदकर निर्माण का काम शुरू कर दिया इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस 112 पर डायल कर काम रुकवाया। पीड़िता बहुत डरी व सहमी हुई है विपक्षी हेकड़,दबंग किस्म का व्यक्ति कब्जा करने की फिराक में है। पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाने पहुंचा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के पास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *