मेयर व नगर आयुक्त ने पतंगबाजों को किया सम्मानित।

​नगर निगम के सभागार में बुधवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में महापौर अशोक कुमार तिवारी व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पतंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया के तहत गंगा की रेती पर हुई दो दिवसीय पंतग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बनारस काइट क्लब के बंटी व शुभम को प्रथम पुरस्कार, फायर काइट क्लब के समीर को द्वितीय तथा एयर लाइन्स काइट क्लब को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। ​महापौर ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 51 हजार, द्वितीय को 21 हजार तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले क्लब को 11 हजार रुपये का चेक बतौर पुरस्कार राशि रूप में प्रदान की। यह राशि 14 जनवरी को नगर निगम कार्यालय में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में वितरित की जाएगी। समारोह के दौरान महापौर ने कहा कि काशी की इस पारंपरिक खेल संस्कृति को सहेजने के लिए भविष्य में पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की जाएगी। इस मौके पर आदरणीय प्रधानमंत्री के खेले इंडिया के तहत गंगा की रेती पर हुई दो दिवसीय पंतग प्रतियोगिता के विजेताओं को नगर निगम में सम्मानित किया गया । इस मौके पर रोहनियां विधान सभा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह औड़े, पतंग प्रतियोगिता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अजय शंकर तिवारी, भी उपस्थित थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *