संवाददाता -विशाल गुप्ता
बाराबंकी। परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज प्रवर्तन टीमो द्वारा हाइवे पर एचएसआरपी, नो पार्किग व रेटो रिफ्लेक्टर टेप के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान हाइवे व ढ़ाबो पर बे-ढ़ंग तरीके के खड़े वाहनो के चालान कर चालको को नियमो का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।

आज बुधवार को 8 से 14 जनवरी तक शुरु किये गये विशेष चेकिंग आपरेशन के अन्तर्गत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला व यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे व अयोध्या-लखनऊ-बाराबंकी हाइवे पर रेटो रिफ्लेक्टर टेप, एचएसआरपी व नो पार्किग मिलने पर कुल 72 चालान व 2 वाहनो को सीज किया। तथा हाइवे स्थित ढ़ाबो संचालको को सड़क पर वाहन पार्किग न किये जाने को लेकर चेतावनी दी गई।

