रुदौली तहसील व पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गनौली में करीब साठ वर्ष पुराना देवस्थान है। वहीं स्थान के आसपास खलिहान गाटा संख्या 1786 की खाली भूमि पड़ी हुई थी उसी भूमि पर देवस्थान स्थित है। ग्रामीणों ने बताया कि खाली पड़ी भूमि पर करीब दो वर्ष पहले गांव के अर्जुन यादव पुत्र नवमीदीन ने कब्जा कर निर्माण करा लिया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की थी। उस समय जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर देवस्थान के पास हो रहे अवैध कब्जे को रुकवाकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था लेकिन अपनी दबंगई के बिना पर खलिहान की भूमि पर निर्माण कराकर मकान बनवा लिया है। वर्तमान समय में पड़े देवस्थान की भूमि पर जबरन कब्जा कर मिट्टी पटाई का कार्य उक्त दबंग के ही द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन है। ग्रामीणों का आरोप है की देवस्थान की भूमि पर कब्जा हुआ तो हम आंदोलन को मजबूर होंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed