मारवाड़ी युवा मंच – काशी शिवा द्वारा “खुशियों की खिचड़ी” कार्यक्रम का आयोजन ।

वाराणसी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा और मानवीय मूल्यों को समर्पित संस्था मारवाड़ी युवा मंच – काशी शिवा द्वारा विशेष कार्यक्रम “खुशियों की खिचड़ी” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 51 नन्हे बच्चों के साथ मिलकर खुशियाँ बाँटने और जरूरतमंदों के जीवन में मुस्कान लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर सभी बच्चों के लिए कंबल, राशन, लंच बॉक्स, मिठाई एवं पतंग वितरण जैसे सेवा कार्य किए गए। इन नन्हे बच्चों के उज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके लिए एक नए स्कूल के निर्माण हेतु ₹11,000/- की धन राशि निर्माता प्रतिभा सिंह जी को भेंट की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को सहयोग, स्नेह और उत्सव का आनंद प्रदान करना रहा। यह आयोजन उर्मिला देवी मेमोरियल सोसाइटी, सुंदरपुर, वाराणसी में बुधवार, 14 जनवरी 2026 को दिन में 12:30 बजे किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम मकर संक्रांति के संदेश – साझेदारी, प्रेम और मानवता को साकार करने की एक विनम्र पहल है और समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे सेवा एवं करुणा के ऐसे अभियानों को प्रोत्साहन प्रदान करें।
इस सफल आयोजन में प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रीति बजोरिया जी, शाखा अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, सचिव मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रफुल अग्रवाल, दोनों पूर्व अध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के संयोजक ईशान तुलस्यान और आयुष अग्रवाल सहित संस्था के सदस्य आशीष पोद्दार, हर्षित अग्रवाल एवं हर्षित डिडवानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। मारवाड़ी युवा मंच – काशी शिवा का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और संस्था द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में मानवता, संस्कृति और सेवा की भावना का प्रसार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *