नव वर्ष, और मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का प्रतीक: हरेंद्र विश्वकर्मा।

पियासी देवी सेवा संस्थान व ग्राम पंचायत हाजीपुर बरेसर का खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम संपन्न।

गाजीपुर। पियासी देवी सेवा संस्थान ट्रस्ट व हाजीपुर बरेसर ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में नव वर्ष और मकर संक्रांति अभिनंदन समारोह में विशाल खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर उपस्थित समाज के चौधरी, सरदार व सरपंच और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक चौधरी हरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि आज हम नव वर्ष और मकर संक्रांति आपसी मेलजोल और प्रेम संबंध में मिठास घोलने के परंपरागत पर्व के रूप में मना रहे हैं। नव वर्ष और संक्रांति का मूल संदेश सामाजिक समरसता, सद्भाव एकता और मेलजोल में मिठास घोलने वाला है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि हम सभी एक ही समाज के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा हमारे समाज में विभिन्न धर्म, जाति, भाषा और मान्यताओं के लोग रहते हैं, लेकिन हम सबका लक्ष्य एक सामंजस्यपूर्ण और मजबूत समाज का निर्माण होना चाहिए, किन्तु दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी हमारे समाज में असमानता और वैमनस्यता की दरारें मौजूद हैं। इन त्योहारों के पावन अवसर पर हम सब को मिलकर इन दरारों को पाटने का संकल्प लेना चाहिए। हमें एक ऐसा समाज बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर मिले, जहाँ किसी के साथ कोई भेदभाव न हो और जहाँ हर किसी की गरिमा का सम्मान हो। हमें एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होना चाहिए, एक-दूसरे की संस्कृति और मान्यताओं का सम्मान करना चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण, एक-दूसरे के प्रति करुणा और दया का भाव रखना चाहिए।
इस अवसर पर, हमें प्रण लेना चाहिए कि हम अपने समाज को और अधिक समावेशी और समरस बनाने के लिए काम करेंगे। हमारी असली ताकत हमारी एकता में है। कार्यक्रम में ग्राम सभा के प्रमुख प्रतिष्ठित लोगों में अमीन अंसारी, तनवीर अंसारी, जमीर अंसारी, शाहिद अंसारी ,राजू खान, फिरोज अहमद, नूर हसन, राजेश गुप्ता, पिंटू प्रजापति, सुनील कुशवाहा, सत्यनारायण प्रजापति, सलाम अंसारी, सुरेश गुप्ता, तेजू गुप्ता, बिरजू कुशवाहा, राजाराम वर्मा, रामानंद वर्मा, वसीम आलम, फिरोज अंसारी, आफताब अहमद, अंबिकाराम, रामचंद्र राम, राजेश राम, ओम प्रकाश राम, राजेंद्र गुप्ता, छोटू अंसारी, राजेश शर्मा, रवि शर्मा, महेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, मुन्ना कुशवाहा, विनोद कुमार, रणजीत गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाहा, मोहम्मद ईशा, मोहम्मद मनौव्वर, सोनू माझिल, मुमताज सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ रिपोर्टर गौरव सक्सेना MD NEWS बहुआयामी समाचारबरेली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय वन मंत्री डॉ अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन, विकास, जनकल्याण, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को चित्रों एवं अन्य प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा सेवा एवं सुशासन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित चित्रों को आकर्षक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम नागरिक योजनाओं के उद्देश्यों एवं उनके लाभों से आसानी से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई कि वे चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसान लाभाविन्त किए गए हैं। गन्ना किसानों को 3.25 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुक्तान किया गया है।27 नवीन मंडी स्थलों का आधुनिकरण किया गया है। पी एम कुसुम योजना के अंतर्गत 91 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना करवाई गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों 6120 करोड़ की धनराशि क्षतिपूर्ति प्रदान की गई। 16 लाख से अधिक किसानों के बिजली के बिल माफ किये गये। सुरक्षित आवास की व्यवस्था की गई एवं अन्य कई योजनाएं बनाई गई है। इस अवसर पर शहर महापौर डॉ उमेश गौतम,जिला अध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह,जिलाधिकारी अविनाश सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजनमानस उपस्थित रहें।रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।