अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज़ की रिपोर्ट
मानवता, संवेदनशीलता और जनसेवा की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब चिरैधा पुर निवासी गोपाल गौतम की पत्नी सुनीता गौतम का एक भीषण सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया। परिवार पर अचानक आई इस विपत्ति की खबर जैसे ही पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियाँ तक पहुँची, उन्होंने बिना एक पल गंवाए तुरंत सहायता के निर्देश दिए।
उन्होंने अपने प्रतिनिधि जन्नू मिश्रा और साजिद राइन को तत्काल पीड़ित परिवार के घर भेजकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उनके इस त्वरित कदम से न केवल पीड़ित परिवार को संबल मिला, बल्कि क्षेत्र में यह संदेश भी गया कि जनप्रतिनिधि आज भी जनता के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
रुदौली क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कठिन समय में जिस तत्परता से मदद पहुँचाई गई, वह सच्ची जनसेवा का उदाहरण है। पूर्व मंत्री ने परिवार के समुचित उपचार, दवाइयों और अन्य आवश्यकताओं में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
ऐसे समय में जब एक दुर्घटना किसी भी परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से झकझोर देती है, वहाँ इस प्रकार की संवेदनशील पहल समाज में भरोसा और उम्मीद दोनों को मजबूत करती है। क्षेत्रवासियों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *