जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री,भारत देश के करोड़ों करोड़ों उपेक्षित वर्गों, महिलाओं, पिछड़ों एवं सर्व समाज की सर्वमान्य नेता, भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी, बहुजन मसीहा मान्यवर सिंह कांशीराम साहब के मिशन आगे बढ़ाने वाली माननीया बहन सुश्री मायावती जी का 70वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ प्रत्येक मंडल स्तर पर मनाया गया, साथ ही साथ बहुजन समाज पार्टी के शुभचिंतकों कार्यकर्ताओं ने घर-घर में मान्य बहन जी का जन्मदिन मना कर खुशी का इजहार करके केक काटा गया,
बहुजन समाज पार्टी अयोध्या मंडल के पूर्व मंडल संयोजक आरती गौतम एडवोकेट के निवास मोहल्ला लखपेडाबाग बाराबंकी में केक काटकर बहन जी का जन्मदिन मनाया गया, बहन जी के उत्तर दीर्घायु की कामना के साथ-साथ 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने, बहन जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
आर पी गौतम ने कहा कि बहन मायावती जी देश के करोड़ों करोड़ों उपेक्षित वर्गों, छात्रों, महिलाओं, बेरोजगारों, किसानो, व्यापारीयो, के स्वाभिमान की प्रतीक है, बसपा शासन में कानून के द्वारा कानून का राज स्थापित था, लाखों लाखों लोगों को सरकारी नौकरी गरीबों को निशुल्क शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान मिलता था, आज गुंडे माफिया सरकार के संरक्षण में अपराध कर रहे हैं जाति के आधार पर सरकार कार्यवाही कर रही है, मेरठ, कानपुर की जघन्य, मानवता को सरमसार करने वाली घटना में सरकार का बुलडोजर वापस हो गया, यह भेदभावपूर्ण कार्यवाही से उत्तरप्रदेश के जनमानस में आक्रोश व्याप्त है, आज बहन जी के जन्मदिन पर उम्र विशाल जैन समूह से भाजपा सरकार के साथ-साथ सपा हुआ कांग्रेस की नींद हराम हो गई है, भाजपा, सपा, कांग्रेस का 2027 में सफाया होगा, बहन जी पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेगी, कानून के द्वारा कानून का राज होगा, सर्व समाज का मान सम्मान सुरक्षित होगा।
जन्मदिन के मौके पर अजय कुमार चौधरी एडवोकेट, अमन वीर गौतम एडवोकेट, डिंपल गौतम, अनिल कुमार, सोना देवी, सौम्या सिंह, अभिनव सिंह, अभितेज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।