। राजकीय एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी अलीगढ़ के कृष्णाजलि मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अलीगढ़ द्वारा 30 जनवरी 2026 को समय सुबह 10 बजे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मंडलीय पत्रकार सम्मेलन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के चारों जनपदों से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य आमंत्रित किए गए हैं। मंडलीय पत्रकार सम्मेलन के संयोजक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ जनपद के जिलाध्यक्ष अनिल गोविल ने सम्मेलन से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि इस बार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मंडलीय सम्मेलन ऐतिहासिक होगा अलीगढ़ के अलावा हाथरस, एटा, कासगंज के चारों जनपदों से आने वाले पत्रकारों को आयोजन समिति के पदाधिकारियो द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार सम्मेलन के संयोजक एवं अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष अनिल गोविल ने बताया कि इस सम्मेलन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद मथुरा व बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष भी अपने साथियों के साथ शिरकत कर रहे हैं। इस मंडलीय पत्रकार सम्मेलन में एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश चौहान व अलीगढ़ के मंडल अध्यक्ष राजनारायन सिंह भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल के सभी जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उक्त कार्यक्रम में समय से पहुंच कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्टर राजकुमार एम डी न्यूज़ खैर अलीगढ़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।