भगवान वामन देव राष्ट्रीय गौरव सम्मान से चार विशिष्ट व्यक्ति सम्मानित।

वाराणसी । दिव्यांगजन सशक्तिकरण व समाज में प्रेरणादायी योगदान को सम्मानित करने की दिशा में 17 जनवरी को वाराणसी में भगवान वामन देव राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 का प्रथम भव्य आयोजन हुआ। आयोजन डॉ. उत्तम ओझा सदस्य सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किया गया, आयोजन लिटिल स्टार सोसाइटी के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान देने वाले राहुल गुप्ता एवं रोहित गुप्ता (जुड़वा भाई), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी
अनिल वर्मा, शासकीय शिक्षक मिस काजल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि भगवान वामन देव राष्ट्रीय गौरव सम्मान पहली बार प्रदान किया जा रहा है। भगवान वामन देव, भगवान विष्णु के पाँचवें अवतार माने जाते हैं, जो आकार में छोटे किंतु कर्तृत्व में महान थे। इसी प्रेरणा को आधार बनाकर इस सम्मान की परिकल्पना की गई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अशोक चौरसिया, डॉ संजय चौरसिया, डॉ डी बी मिश्रा, राकेश पाण्डेय, महेंद्र सिंह रोहित गुप्ता, अरविंद चक्रवाल, डाँ सुनीता तिवारी, सुबोध राय, अनिल वर्मा, काजल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed