मानवाधिकार, उपभोक्ता संरक्षण एवं आर. टी. आई. एसोसिएशन, भारत की प्रथम बैठक वाराणसी में हुयी सम्पन्न

वाराणसी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश रहे मुख्य अतिथि,मानवाधिकार,उपभोक्ता संरक्षण एवं आर.टी.आई. एसोसिएशन,भारत (पंजी0) की बैठक राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक सेठ के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई। जिसमें एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश ने उपस्थिति पदाधिकारीगण व सदस्यगण को संगठन के उद्देश्यों व नीतियों के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया और मानवाधिकार, उपभोक्ता संरक्षण व सूचना का अधिकार का अधिनियम के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम चलाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वाराणसी जिलाध्यक्ष अभिषेक पटेल सहित मौजूद सभी पदाधिकारी व सदस्य को नियुक्ति पत्र देकर एवं जन सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक सेठ व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक वर्मा को #सेवारत्न पत्र देकर सम्मानित किया बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक सेठ ने उपस्थिति सदस्यगण को संगठन विस्तार पर जोर देने व संगठन, मानवहित के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की एवं मुख्य अथिति राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र व राष्ट्रीय सचिव नितेश को काशी विश्वनाथ जी की प्रतिमा की शील्ड देकर सम्मानित किया, बैठक में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करके बैठक का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed