✒️ रिपोर्ट : उमाकांत वर्मा

जरीफनगर/बदायूं : स्कूल न जाने को लेकर पिता ने अपने पुत्र को डांट दिया जिस पर पुत्र ने नाराज होकर गेहूं के खेत में जाकर एक पेड़ से लटक कर फांसी के फंदा लगाकर अपनी जान दे दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हाउस भेजा है थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कूड़ई निवासी रामभजन का सोलह वर्षीय पुत्र पुत्र दुर्वेश जरीफनगर के एक स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था बताया जाता है कि एक दिन पूर्व उस स्कूल के अध्यापक उसके घर पर जाकर उसके पिता से शिकायत की कि आपका बच्चा स्कूल नहीं जाता है जिस पर पिता ने अपने पुत्र दुर्वेश को डांट फटकार दिया ।

जिससे दुब्ध होकर दुर्वेश बीते दिन शनिवार को सुबह के लिए खेत पर चला गया और शाम तक लौट कर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई और काफी खोजबीन करने के बाद वह गेहूं के खेत में एक पेड़ पर वह लटका हुआ देखा तो हा हा कर मच गया बताया जाता है कि इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव का पंचनामा भर के रात्रि में ही पीएम हाउस भेज दिया बताया जाता है कि दुर्वेश यह तीन भाई थे और तीनों भाइयों में यह बीच का था तथा इसकी दो बड़ी बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *