ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर

26 जनवरी को सीएसजेएमयू के प्रशासनिक भवन में कुलपति करेंगे ध्वाजारोहण,‌ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर निकाली जाएगी भव्य झांकी

कानपुर-छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में वृहद स्तर पर 77 वें ‘गणतंत्र दिवस समारोह‘ आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर आधारित होगा इस समारोह के अन्तर्गत 25 एवं 26 जनवरी को कैंपस के विभिन्न विभागों के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें जिसमें 25 जनवरी को चित्रकला, रंगोली एवं शार्ट फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करेंगे विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि 25 जनवरी को कैंपस के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा चित्रकला, रंगोली एवं शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएंगा जिसमें कैंपस के स्नातक और परास्नातक के कई छात्र हिस्सा लेंगे उन्होंने बताया कि समारोह के अगले दिन 26 जनवरी को वंदे मातरम गायन एवं कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर के सुरक्षा कर्मियों एवं एनसीसी इकाइयों द्वारा प्रशासनिक भवन से वीरांगना लक्ष्मी बाई प्रेक्षागृह तक मार्च पास्ट, चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान बनाये गए चित्रों का प्रदर्शन, ड्रोन प्रदर्शनी एवं फ्लैग एरिया प्रतियोगिता, झांकी प्रतियोगिता के अंतर्गत एनएसएस इकाइयों एवं सम्बध्द महाविद्यालयों द्वारा झांकी प्रदर्शन, विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगें उसके बाद कुलपति के द्बारा विभिन्न विभागों में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मान किया जाएगा जिसमें श्रेष्ठ झांकी के विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा इस आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षक,कर्मचारी समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।