” प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर मांगा आत्मनिर्भर भारत का आशीर्वाद “
वाराणसी से संवादाता सलीम जावेद
वाराणसी काशी नगरी
करोड़ों सनातनियों के लिए ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक अवसर प्रदान करने वाले अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर बाबा विश्वनाथ शिव की नगरी में स्थित सिद्धपीठ माता शीतला के प्रांगण में प्रतिष्ठित भगवान श्री राम का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी गई । सदानीरा मां गंगा के दशाश्वमेध घाट पर आस्था और संस्कारों के दिव्य उत्सव के अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में भगवान श्रीराम से प्रार्थना की गई कि हर नागरिक के हृदय में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना और प्रगाढ़ हो। राष्ट्रध्वज लेकर प्रभु श्री राम से समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का आशीर्वाद मांगा गया। मां गंगा और उनकी सहायक माता की तरह हितकारिणी नदियों की निर्मलता की गुहार लगाई गई । गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह सांस्कृतिक पुनर्जागरण, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का उत्सव है, जो हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों (कर्तव्य, त्याग, सेवा) को अपनाने की प्रेरणा देता है । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, राजकुमारी जायसवाल, अर्चना वर्मा, मीना यादव, श्रद्धा वर्मा, रेखा वर्मा, लीलावती निगम, अमन वर्मा, सीता शुक्ला, शकुंतला तिवारी, आर्यन वर्मा सहित श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *