जय भारत मंच द्वारा ‘सर्वधर्म समाज एवं अनेकता में एकता’ कार्यक्रम का आयोजन।

जनपद चंदौली चहनिया ब्लॉक के समुदपुर ग्राम सभा में जय भारत मंच द्वारा ‘सर्वधर्म समाज एवं अनेकता में एकता’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास पर बुधवार सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में 108 कन्याओं का पूजन भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और जय भारत मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार रहे। उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 108 कन्या पूजन के बाद भारत माता की तस्वीर पर पुष्पवर्षा और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को पगड़ी और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। लगभग 5000 लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रगान, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। जय भारत मंच के काशी प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने देश में सर्व समाज की एकता पर जोर दिया और मंच से एकता का उद्घोष किया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए, । कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक उपेंद्र नाथ सिंह ‘गुड्डू’, जय भारत मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह , किरण सिंह महिला प्रमुख काशी प्रांत, जिलाध्यक्ष चंदौली के.के. सिंह एवं हरिशंकर सिंह मुन्ना जिला अध्यक्ष वाराणसी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महिलाओं में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता सिंह , किरण सिंह, सरस्वती मिश्रा, सुधा सिंह, काजल तिवारी, उषा सिंह परिहार काशी प्रांत मंत्री, सीमा सिंह, उषा अग्रवाल,संजू सिंह, जिला मंत्री अमृता पांडे एवं समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।