महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिउटहा चौकी के पास दिनांक 23 जनवरी को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मिठौरा बाजार से निकले यज्ञ जुलूस के दौरान निचलौल–चिउटहा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसा इतना भयावह था कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों घायल मिठौरा के निवासी हैं, जबकि दो युवक घुघली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। टक्कर में सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष

उक्त घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह मय पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया।यज्ञ जुलूस के दौरान हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed